सानिया ने फराह खान संग मनाया बर्थडे

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक इन दिनों अपनी तलाक की खबरों को लेकर काफी चर्चा में बनें हुए हैं। आए दिन दोनों के तलाक को लेकर कई अपडेट्स आ रहे हैं। वहीं आज सानिया मिर्जा का जन्मदिन हैं। इस खास मौके पर टेनिस स्टार को उनके फैंस और दोस्त जमकर बधाई दे रहे हैं। वहीं सानिया ने अपना जन्मदिन अपनी खास दोस्त फराह खान और अनन्या बिरला के साथ सेलिब्रेट किया है। वहीं हैरान करने वाली बात ये है की सानिया को शोएब मलिक ने भी जन्मदिन की बधाई दी है।

सानिया मिर्जा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन को सानिया ने बॉलीवुड की जानी मानी फिल्म प्रोड्यूसर और कोरियोग्राफर फराह खान और अनन्या बिरला के साथ सेलिब्रेट किया है। बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, फराह खान ने इंस्टाग्राम हैंडल पर सानिया का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सानिया अपना बर्थडे केक कट करती दिख रही हैं। इस मौके पर उनके साथ कई और लोग भी मौजूद थे। वहीं उनकी बेस्ट फ्रेंड फराह उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गाती नजर आ रही हैं।

सानिया मिर्जा के जन्मदिन पर उनके पति शोएब मलिक ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। तलाक की खबरों के बीच इस तरह से शोएब का सानिया को विश करना फैंस को हैरान कर रहा है। शोएब ने सोमवार देर रात करीब 1:15 बजे सानिया के साथ एक खूबसूरत फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आपको जन्मदिन की बधाई सानिया मिर्जा। आपको बहुत स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना! दिन का भरपूर आनंद लें…।’ इस पोस्ट के सामने आने के बाद अब फैंस एक बार फिर से इस रिश्ते के ना टूटने की कामनाएं कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *