सक्ती-शक्ति शहर के पूज्य सिंधी पंचायत के वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी राधाकिशन क्षत्रिय ने शक्ति विकासखंड के जेठा स्थित शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रासेयो को विभिन्न शिविरों के दौरान भोजन बनाने के लिए एल्युमिनियम के बर्तन अपनी ओर से प्रदान किए, इस अवसर पर शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार चतुर्वेदी सहित रासेयो प्रभारी कठौतिया,प्रो. शकुंतला जगत एवं अन्य प्राध्यापक गण मौजूद थे,तथा इस दौरान महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से समाजसेवी राधाकिशन क्षत्रिय का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया, तथा इस अवसर पर राधाकिशन क्षत्रिय ने कहा कि महाविद्यालय की रासेयो इकाई बहुत ही अच्छा काम कर रही है, तथा समय-समय पर ग्रामीण इलाकों में रासेयो शिविर के माध्यम से महाविद्यालय के छात्र/ छात्राएं इसमें अपनी सेवाएं देते हैं,तथा उन्हें भोजन बनाने के दौरान असुविधा न हो इस हेतु उन्होंने भोजन बनाने के बर्तन अपनी ओर से उपलब्ध करवाये हैं,तथा राधाकिशन क्षत्रिय ने रासेयो के समस्त सदस्यों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया,उल्लेखित हो की शक्ति के राधाकिशन क्षत्रिय शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय शक्ति से काफी वर्षों से जुड़े हुए हैं, एवं वे विगत वर्षों में समय-समय पर महाविद्यालयिनपरीक्षाओं में अपनी निस्वार्थ सेवा भावना से परीक्षा प्रभारी के रूप में अपना समय भी देते आए हैं, तथा महाविद्यालय के हित के लिए वे निरंतर सजग एवं तत्पर देखे जाते हैं, तथा इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर चतुर्वेदी ने कहा कि राधाकिशन क्षत्रिय जी का महाविद्यालय के प्रति योगदान हम हमेशा याद रखेंगे,तथा वे वर्षों से इस महाविद्यालय के हित में अपनी सेवाएं दे रहे हैं
