सक्ती-युवा व खेल मंत्रालय, भारत शासन नई दिल्ली के द्वारा सक्ती के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती को फिट इंडिया सर्टिफिकेट ऑफ रिकॉग्निशन प्रदान किया गया है,उपरोक्त अवार्ड भारत सरकार के युवा व खेल मंत्रालय के द्वारा सरस्वती शिशु मन्दिर सक्ती में संचालित विभिन्न विधाओं के संबध में ऑनलाइन जानकारी व स्व घोषणा के आधार पर परिशीलन उपरांत विद्यालय को समोचित पाकर फिट इंडिया सर्टिफिकेट ऑफ रिकॉग्निशन घोषित किया गया है, इसके साथ ही विद्यालय को फिट इंडिया ध्वज व प्रतीक चिन्ह (logo) के उपयोग करने हेतु अधिकृत किया गया है, ज्ञात हो कि भारत सरकार के युवा व खेल मंत्रालय के द्वारा देश के चुनिंदा विद्यालयों को निर्धारित अहर्ताओं पर योग्य पाए जाने पर यह प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है,विद्यालय प्रबंध समिति ने इस उपलब्धि के लिए विद्यालय परिवार के शिक्षक/ शिक्षिकाओं ,अभिभावकों, विद्यालय के छात्र/ छात्राओं का भी आभार व्यक्त किया है, एवं भारत शासन के संयुक्त सचिव (खेल विभाग) व मिशन संचालक (फिट इंडिया) द्वारा यह सर्टिफिकेट जारी करते हुए आशा व्यक्त की है कि विद्यालय अपने सम्मान को बनाये रखेगा।
