साक्षी वैष्णव बनी सुपर गर्ल, वैष्णव कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया

शिवरीनारायण – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान तहत जिला प्रशासन के अभिनव पहल पर जांजगीर चाम्पा जिले के अग्रणी महाविघालय , टी सी एल महाविघालय जांजगीर में सुपर गर्ल शीर्षक पर जिलास्तरीय शासकीय महाविघालयों के छात्राओं का विभिन्न विधा एकल नृत्य ,एकल गायन ,एकल चित्रकला , भाषण , वाद निवाद , वाघयंत्र एवं कविता पाठ पर प्रतियोगिता का आयोजन 27 फरवरी को किया गया था। जिसमें जांजगीर चाम्पा जिला के प्राय: सभी शासकीय महाविघालयों के चयनित छात्राओं ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में शासकीय लक्ष्मणेश्वर स्नातकोत्तर महाविघालय खरौद की बी. एस.सी..भाग दो की छात्रा साक्षी वैष्णव कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर सुपर गर्ल बनी। साक्षी के सुपर गर्ल बनने पर लक्ष्मणेश्वर महाविघालय में हर्ष व्याप्त है। महाविघालय के प्राचार्य डाँ. जी. सी.भारव्दाज ने साक्षी को बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महाविघालय मे नियमित अध्ययनरत बालिकाओं के अंदर कलात्मक प्रतिभा को उभारना बताया और उन्होने महाविघालय केअन्य छात्राओं को भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *