सड़क दुर्घटना में घायल सहदेव हुए स्वस्थ्य

रायपुर। आठ दिन पहले परिजनों के साथ बाइक में सवार होकर कहीं जाहे बसपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो घायल हो गए थे और उनका इलाज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल बालाजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सहदेव अब पूरी तरह से ठीक और गया और कल सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएगा।
बालाजी अस्पताल के डॉक्टर देवेंद्र नायक ने सहदेव के साथ सोशल मीडिया में फोटो शेयर करते हुए बताया कि आठ दिन पूर्व जब सहदेव को अस्पताल लाया गया था उस समय उसके सिर और आंखों के पास खून के थक्के जम गए थे साथ ही उसे फ्रैक्चर भी हुआ था। डॉक्टरों ने सहदेव की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उसे आईसीयू में रखकर फ्रैक्चर्स का ऑपरेशन किया गया और अब वह पूरी तरह से ठीक हो गया है तथा शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *