Anupamaa की रुपाली गांगुली ने की ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के तीसरे सीजन की मांग

अनुपमा शो की रुपाली गांगुली ने ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ शो के तीसरे सीजन की मांग की हैl हाल ही में शो से जुड़े कलाकारों ने फिर साथ आकर शानदार अंदाज में पार्टी की हैl सभी ने शो के लेखक आतिश कपाड़िया के घर भेंट की थीl इसके बाद इस प्रकार की अफवाहें तेज हो गई थी कि क्या अब एक बार फिर इस शो का नया सीजन शूट होने जा रहा हैl हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई हैl वहीं अनुपमा शो की एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने भी इस शो को नए अंदाज में लाने की मांग की हैl
इस बारे में रुपाली गांगुली ने ई टाइम्स से बात की हैl इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘सभी लोग चाह रहे है कि ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ शो का तीसरा सीजन आएl हालांकि सभी लोग बहुत व्यस्त हैl शो को हुए 17 वर्ष हो गए हैl इसके बाद भी हम सभी साथ आए थे और फोटो खींचा रहे थेl यह बड़ी बात हैl ऐसे शो बहुत कम लोगों के जिंदगी में आते हैl हम आज भी सेट की तरह की मस्ती करते हैl’ रुपाली गांगुली ने यह भी कहा कि आज भी जब सभी की मुलाकात होती है तब वे अपनी शो की भूमिका में ही होते हैl

इस बारे में बताते हुए रुपाली गांगुली ने कहा, ‘हर कोई अपनी भूमिका में होता हैl एक बार रत्ना पाठक शाह जी व्हाट्सएप डाउनलोड नहीं कर रही थीl उन्हें डर था कि हम उन्हें गुड मॉर्निंग मैसेज भेजेंगेl हमने उन्हें समझया कि हम ऐसा नहीं करेंगे और इसके बाद उन्होंने इसे डाउनलोड कियाl

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *