सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया खास वीडियो

बॉलीवुड दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन है। आज भले ही सुशांत हमारे बीच नहीं हैं लेकिन आज भी फैंस उन्हें काफी याद करते हैं। सुशांत के जन्मदिन पर आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर #JusticeForSushantSinghRajput ट्रेंड कर रहा है। दुनियाभर के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें याद करने के साथ ही जन्मदिन के मैसेज कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के कई स्टार्स और उनके खास दोस्त भी सुशांत संग अपनी सुनहरी यादों को साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती का पोस्ट चर्चा में बना हुआ है। रिया ने सुशांत के साथ अपना एक अनसीन वीडियो पोस्ट कर उन्हें याद किया हैं जो कि इंस्टरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देखें वीडियो…

सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रिया सुशांत के साथ वर्क आउट करती नजर आ रही है। इस दौरान रिया और ​सुशांत दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। वो दोनों एक दूसरे को पकड़कर पोज दे रहे हैं। उनका ये वीडियो किसी जिम का मालूम होता है। इस खास वीडियो को शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन लिखा, ‘तुम्हे बहुत याद करती हूं लव।’

सुशांत सिंह राजपूत के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में फिल्म ‘काय पो छे!’ से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत के अभिनय की जमकर तारीफ की हुई। ‘काय पो छे!’ के बाद उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘पीके’, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘केदारनाथ’ और ‘छिछोरे’ जैसी बड़ी फिल्में की थीं। वहीं उनकी अगली फिल्म ‘दिल बेचारा’ 24 जुलाई, 2021 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हुई उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *