पॉवर लिफ्टिंग में छत्तीसगढ़ के उभरते सितारे, बचेली के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

रायपुर | धमतरी में आयोजित 12वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बचेली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दंतेवाड़ा जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में बचेली के पांच खिलाड़ियों ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता में कोच नंदकिशोर साहू के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में श्रुति साहू ने 84 किलोग्राम जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि शिप्रा बिस्वास ने 84 किलोग्राम सीनियर वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

वहीं दीपाली सरकार ने 84 किलोग्राम सीनियर वर्ग में कांस्य पदक, शोभा बघेल ने 64 किलोग्राम सीनियर वर्ग में कांस्य पदक और चितरंजन दास ने 74 किलोग्राम जूनियर वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ ही कोच नंदकिशोर साहू को पॉवर लिफ्टिंग के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बचेली के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एनएमडीसी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वेटलिफ्टिंग संघ बचेली के पदाधिकारियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं कोच को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *