सीबीएसई माध्यम वाले संस्कार पब्लिक स्कूल सक्ति में संपन्न हुआ प्रतिबिंब 2023, शक्ति कलेक्टर सहित अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति से वार्षिक उत्सव में लगा चार-चांद

सक्ति-शहर से लगे हरेठी स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव “प्रतिबिंब” 2022-23 28 जनवरी 2023 को स्कूल प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सक्ती जिले की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी बी. एल. खरे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोकचंद दादू जायसवाल, संस्था के फाउंडर द्वारिकानाथ स्वर्णकार,चेयरमैन प्रकाशचंद अग्रवाल,अकादमिक निर्देशिका श्रीमती प्रतिमा स्वर्णकार, मनीष स्वर्णकार (असिस्टेंट इंजीनियर रायपुर),संस्था के प्राचार्य डॉ. हरेंद्र पाल सिंह चौहान सहित अन्य अतिथिगण, शिक्षक/ शिक्षिकाएं एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के शुभारंभ में स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। सरस्वती माता की प्रतिमा को माल्यार्पण के पश्चात राज्य गीत की प्रस्तुति गायत्री शर्मा एवं अन्य बच्चों के द्वारा दी गई

 

संस्था की अकादमिक निर्देशिका प्रतिमा स्वर्णकार के द्वारा विद्यालय के भावी योजना के बारे में अवगत कराया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरेंद्र पाल सिंह चौहान के द्वारा वार्षिक ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष दादू जायसवाल के द्वारा विद्यालय की गुणवत्ता शिक्षा के बारे में अवगत कराया गया। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के द्वारा बच्चों एवं विद्यालय के भविष्य एवं उच्च कोटि की शिक्षा के विषय में जानकारी दी गई, तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुश्री नूपुर राशि पन्ना के द्वारा कार्यक्रम की सराहना तथा कुछ सुझाव भी दिए गए एवं बच्चों से कुछ सामान्य जानकारी के सवाल जवाब भी किया गया। संस्कार पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया

 

विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। साथ ही साथ बच्चों द्वारा विभिन्न प्रदेशों की लोक नृत्य एवं पुराने नगमे प्रस्तुत की गई,जिसमें राजस्थानी, गुजराती, मराठी, छत्तीसगढ़ी, कश्मीरी, कत्थक, देश भक्ति एवम अन्य नृत्य प्रस्तुत किए गए। रंगारंग कार्यक्रम का संचालन बच्चों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के चेयरमेन प्रकाशचंद अग्रवाल के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। अंत में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *