छत्तीसगढ़ | मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले सहित आसपास के युवाओं के लिए सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। Security and Intelligence Services (SIS) Limited द्वारा भारत सरकार के पसारा अधिनियम 2005 के तहत विशेष भर्ती अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर सहित विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की सीधी भर्ती की जाएगी।
भर्ती शिविर जनपद पंचायतों और शासकीय आईटीआई संस्थानों में आयोजित किए जाएंगे, जहां चयनित युवाओं को निजी सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार का अवसर मिलेगा।
विभिन्न पदों पर होगी भर्ती
भर्ती अभियान के तहत कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि लंबाई 167 सेंटीमीटर और वजन 56 से 100 किलोग्राम होना चाहिए।
वहीं सिक्योरिटी सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं पास योग्यता मांगी गई है। इस पद के लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष और लंबाई 170 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है।
इसके अलावा अन्य तकनीकी एवं प्रबंधन श्रेणी के पदों के लिए भी भर्ती की जाएगी, जिनमें 12वीं पास और स्नातक अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा।
आकर्षक वेतन और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 18 हजार से 37 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। कंपनी की ओर से पीएफ, ईएसआईसी मेडिकल सुविधा, वार्षिक वेतन वृद्धि, ग्रेच्युटी और पेंशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसके साथ ही चयनित कर्मचारियों के बच्चों को प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शिक्षा सुविधा तथा 65 वर्ष तक रोजगार के अवसर का दावा भी किया गया है।
भर्ती शिविर की तिथियां
भर्ती शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगे।
- 18 और 19 मई 2026 – जनपद पंचायत भरतपुर
- 20 और 21 मई 2026 – जनपद पंचायत खड़गवां, चिरमिरी
- 22 मई 2026 – जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़
- 25 मई 2026 – शासकीय आईटीआई जनकपुर
- 26 मई 2026 – शासकीय आईटीआई चिरमिरी पोंड़ी
- 27 मई 2026 – शासकीय आईटीआई मनेंद्रगढ़
जरूरी दस्तावेज साथ लाना होगा अनिवार्य
इच्छुक अभ्यर्थियों को इंटरव्यू स्थल पर शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और 350 रुपये पंजीयन एवं प्रोसेसिंग शुल्क के साथ उपस्थित होना होगा।
अन्य जिलों और राज्यों के उम्मीदवार भी कर सकेंगे आवेदन
इस भर्ती अभियान में केवल एमसीबी जिले ही नहीं, बल्कि अन्य जिलों और राज्यों के उम्मीदवार भी भाग ले सकेंगे। ऐसे में यह भर्ती अभियान युवाओं के लिए बड़े स्तर पर रोजगार का अवसर बनकर सामने आया है।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी SIS भर्ती टीम के मोबाइल नंबर 7987723716 और 8310564861 पर संपर्क कर सकते हैं।