दुर्ग जिले में टूटा पिछले साल की धान खरीदी का रिकार्ड

दुर्ग। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का पिछले साल का रिकार्ड टूट गया है। इस वर्ष अब तक 40 लाख 72 हजार क्विंटल धान खरीदी हो चुकी है। जो पिछले साल की गई खरीदी 40 लाख 72 हजार क्विंटल से अधिक है।

धान खरीदी की अंतिम तिथि सात जनवरी निर्धारित है इस लिहाज से खरीदी का आंकड़ा 44 लाख क्विंटल के आसपास तक पहुंच सकता है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 40 लाख 72 हजार क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। 94 केंद्रों में अब तक 94 हजार 295 किसान धान बेच चुके हैं। धान बेचने के लिए अभी भी 8360 किसान बाकी है।

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद केद्रों में सप्ताह भर तक धान खरीदी प्रभावित हो गई थी। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा खरीदी की तिथि सात फरवरी तक आगे बढ़ा दी गई है। इस लिहाज से केंद्रों में विक्रय के लिए अभी और धान आएंगे।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष जिले में 40 लाख 72 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई थी। वहीं केंद्रों से धान का उठाव भी जारी है। अब तक 22 लाख 53 हजार क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। केंद्रों में अभी भी 18 लाख 37 हजार क्विंटल धान उठाव के लिए शेष है।

13 केंद्रों में धान की आवक नहीं

जिले में कुल 94 खरीद केंद्र है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 13 केंद्रों में अब धान की आवक नहीं हो रही है। इस लिहाज से यह माना जा रहा कि इन केंद्रों में पंजीकृत किसानों ने अपना धान बेच लिया है। हालांकि ये सभी केंद्र सात फरवरी तक खुले रहेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *