रेवे में 75 फीट के रावण का हुआ दहन 

बेरला:- समीपस्थ ग्राम रेवे में इस बार रावण दहन काफी ऐतिहासिक रहा यहां करीब 75 फीट के विशालकाय लंकेश का दहन रंगारंग आतिशबाजी के साथ किया गया | उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री एवं बेमेतरा विधानसभा के पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल , जनपद सदस्य प्रीतम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे |
गौरतलब है कि इस वर्ष ग्राम रेवे में नवयुवक नाटक मंडली में नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीकांत जोशी के कुशल नेतृत्व में रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ| जिसमें युवा वर्ग ने बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया , जिसके फल स्वरुप भारी तादाद में पहुंचे आसपास के ग्रामीण दर्शकों को रोमांचकारी प्रदर्शन देखने का अवसर मिला| विशालकाय रावण को निर्माण करने और मूर्त रूप देने में कलाकार रोमनाथ सिन्हा ,राजेश सिन्हा ,नूतन, रिखीराम ,भागवत ,सुरेंद्र ,रितिक ,जीवन, दारा सिंह ,राजेश ,हेमेंद्र ,तेजू सिन्हा ,योगेश यादव का विशेष योगदान रहा नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीकांत जोशी और कार्यकारिणी गण उमाशंकर सिन्हा , गोलू सिन्हा, मायाराम, सरजू ,शरद ,कामदेव ,शीतल एवं नरेश ने ग्रामवासी को इस सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामना दियें , वहीं दर्शकों ने भी इस बार के कार्यक्रम को काफी सराहा है|

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *