रानी की घर वापसी-भारतीय जनता पार्टी शक्ति की जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक 30 नवंबर को संपन्न, जिला संगठन प्रभारी गिरधर गुप्ता ने कहा-2023 के विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ में हम सभी के लिए महत्वपूर्ण

चंद्रपुर की पूर्व विधायक रानी रत्नमाला देवी ने किया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रवेश, जैजैपुर एवं शक्ति विधानसभा क्षेत्र के भी सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

सक्ति– भारतीय जनता पार्टी सक्ती जिले की जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक 30 नवंबर को स्थानीय अखराभाटा स्थित जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई, बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ, तत्पश्चात मंचस्थ पदाधिकारी भाजपा जिला संगठन प्रभारी गिरधर गुप्ता,जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगले, भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री, पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह गबेल,वरिष्ठ भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विद्या सिदार,जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर, जिला पंचायत सदस्य, जिला कोषाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जिला उपाध्यक्ष कमलेश जांगड़े,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. कैलाश साहू,जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल,जिला मंत्री-संजय रामचंद्र,गोपी सिंह ठाकुर,घनश्याम साहू उपस्थित थे

 

तथा बैठक के दौरान चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक रानी रत्नमाला देवी ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा तथा इस दौरान जिला संगठन प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष ने रानी रत्नमाला देवी को गमछा पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर भाजपा परिवार में सदस्यता दिलाई,साथ ही इस अवसर पर शक्ति विधानसभा क्षेत्र के भी काफी संख्या में युवा साथियों ने भाजपा का दामन थामा तो वही जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के जनपद सदस्य लालमणि पटेल के नेतृत्व में भी काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए, कार्यक्रम के दौरान जिला संगठन प्रभारी गिरधर गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव हम सभी के लिए महत्वपूर्ण हैं, तथा राज्य में जिस तरह से कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने अपने वायदों के अनुरूप जनता के साथ धोखा किया है,तथा हम सभी बूथ स्तर पर राज्य सरकार की इन बातों को प्रमुखता से जनता के बीच ले जाएं तथा संगठन के सभी कार्यक्रमों का सक्रियता के साथ क्रियान्वित करें, बैठक को जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगले ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे देश में जहां भारतीय जनता पार्टी की लहर है, तो वहीं 2023 के विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी 2018 के चुनाव में खोई अपनी सत्ता को वापस लेगी तथा पार्टी का कार्यकर्ता मजबूती के साथ बूथ पर तैनात रहे

 

बैठक को जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज शक्ति जिले में भाजपा के 14 मंडल हैं, तथा तीन विधानसभा क्षेत्रों में हमको आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का विधायक बनाना है, तथा आज सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है जिससे हमारी पार्टी और अधिक मजबूत होगी, बैठक के दौरान भाजपा नगर मंडल शक्ति के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल महामंत्री रामनरेश यादव,अमन डालमिया,भाजयुमो अध्यक्ष अंकित अग्रवाल एवं पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रथम जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा,गिरधर गुप्ता तथा सांसद अजगले का शाल,श्रीफल के माध्यम से स्वागत अभिनंदन किया

बैठक को जिला कोषाध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री मोर आवास कार्यक्रम के जिला संयोजक गगन जयपुरिया ने भी विस्तार पूर्वक संबोधित करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी तथा सभी मंडल स्तर पर इस कार्यक्रम को प्रमुखता के साथ निर्धारित तिथियों में संपन्न कराने का आग्रह किया,बैठक को मतदाता पुनरीक्षण कार्य के जिला संयोजक रामनरेश यादव ने भी संबोधित करते हुए सभी मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने मंडल में वर्तमान में चल रहे मतदाता सूची कार्य में पहल करते हुए नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने का आग्रह किया, बैठक के दौरान शक्ति शक्ति जिले के 3 विधानसभा क्षेत्र के 14 मंडलों के पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, मोर्चा,प्रकोष्ठओं के सदस्य भारी संख्या में मौजूद थे, तथा प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखा गया तथा सभी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर पर जीत दिलाने का संकल्प लिया, साथ ही आगंतुकों का आभार प्रदर्शन पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री डॉ खिलावन साहू ने करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को जी जान से जुट जाने का आग्रह किया, उल्लेखित हो कि भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले के द्वारा शक्ति शहर के अखराभाटा वार्ड क्रमांक- 10 में पूर्व मंत्री मेधाराम साहू के निवास को अस्थाई जिला भाजपा कार्यालय के रूप में प्रारंभ किया गया है|

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *