नगरपालिका परिषद द्वारा करवाया गया रामायण प्रतियोगिता का आयोजन

किरन्दुल-प्रदेश के सांस्कृतिक मानचित्र में रामायण मंडलियाँ एक अभिन्न अंग है। राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष की तरह रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन के संदर्भ में गुरुवार रात किरन्दुल नगरपालिका परिषद द्वारा बंगाली कैम्प मंगल भवन में रामायण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में किरन्दुल के 04 रामायण मंडली ने भाग लिया।जिसमें प्रथम स्थान श्रद्धा मानस मंडली ने प्राप्त किया।बता दें प्रतियोगिता का शुभारंभ शाम 07 बजे हुआ एवम देर रात समापन हुआ।विजयी मंडली ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होगी। मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल राय,मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुनील जैन,श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष आजाद सक्सेना,केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य डॉ अनिल कुमार पांडे,पार्षद राजेन्द्र मृणाल राय,कीर्ति राणा,तपन दास,राजू रेड्डी, सरपंच मीना मण्डावी,रोजगार सहायक राजकुमारी उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *