एक बार फिर टीवी पर दिखेगी राम-सीता की जोड़ी

टीवी के मशहूर स्टार्स दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल की छवि लोगों के दिल में आज भी सीता एवं राम वाली है। कोरोना महामारी के चलते रामायण आने के पश्चात् दोनों की लोकप्रियता फिर से बढ़ गई। अब उनके प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है। तीन दशक बाद दोनों एक बार फिर से एक टेलीविज़न शो में साथ आ रहे हैं। सेट्स से दीपिका ने एक वीडियो क्लिप साझा की है। इसे देखकर उनके प्रशंसक उत्साहित हैं। वीडियो में दीपिका अपनी वैनिटी वैन में हैं। वीडियो पर उनके फैंस की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

कोरोना के चलते रामायण खूब देखा गया। वही अब एक बार फिर से टेलीविज़न के दर्शकों को बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। दीपिका चिखलिया अरुण गोविल के साथ एक टेलीविज़न शो में आ रही हैं। उन्होंने सेट की झलक दिखाई है जिसे देखकर प्रशंसक बहुत खुश हैं। वीडियो की शुरुआत में दीपिका की वैनिटी वैन खुलती है। गेट पर शारदा लिखा होता है जो कि दीपिका के किरदार का नाम है। तत्पश्चात, वह तुलसी के पौधे के पास नजर आती हैं। फिर उनसे साथ अरुण गोविल भी नजर आते हैं।

 

 

वीडियो पर एक शख्स ने लिखा है, मेरे सिया राम एक बार फिर साथ में। एक और कमेंट है, क्या बात है रामजी और माता सीता दोनों फिर एक साथ में? अब कौन सी लीला है आप दोनों की। एक और शख्स ने लिखा है, आप दोनों को साथ देख अच्छा लगा। बस पता लग पाता कि अरुण सर आप दीपिका मैम दोनों किस रूप में और कहां दिख पाएंगे। दीपिका चिखलिया एवं अरुण गोविल 80 के दशक में आई रामायण के लीड कैरेक्टर्स रह चुके हैं। यह सीरियल दूरदर्शन चैनल पर टेलीकास्ट होता था। वर्ष 2020 में दोबारा टेलीकास्ट होने के बाद भी इसको जमकर प्यार मिला था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *