सक्ती में राम काव्य पाठ प्रतियोगिता 29 अगस्त को

सक्ती-राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा श्री राम काव्य पाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2021′ का देश भर में आयोजन किया गया है।इसी तारतम्य में सक्ती ब्लाॅक में इस प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त को विवेकानंद योगपीठ आफिसर काॅलोनी सक्ती में दोपहर दो बजे किया गया है।
प्रतियोगिता में भगवान राम की महिमा, उदारता, शौर्य,‌ शील और सौंदर्य पर केंद्रित काव्य का पठन करना है। प्रतियोगिता में स्वरचित रचनाओं के पठन की मनाही है और पठित कविता के रचयिता के नाम का उल्लेख अनिवार्य है। प्रतिभागी को 2.30 मिनट से अधिकतम 4.00 मिनट में जिसमें भूमिका के लिए 30 सेकेंड का समय शामिल है अपना कंठस्थ काव्य पाठ बिना किसी वाद्य यंत्र की सहायता लिए करना है जिसमें उम्र का कोई बंधन नहीं है। कार्यक्रम के सक्ती ब्लाॅक अध्यक्ष भगतराम साहू ने उक्त जानकारी दी। राष्ट्रीय कवि संगम के जिला सचिव रमेश सिंघानिया ने बताया कि सक्ती के अलावा जिले के अन्य ब्लाकों में भी विभिन्न तारीखों पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि ब्लाॅक से तीन
प्रतिभागी चयनित होकर 12 सितंबर रविवार को जांजगीर स्थित शील साहित्य परिषद के सभागार में सुबह 11.00 से अपना काव्य पाठ करेंगे। जिसमें जिन तीन प्रतिभागियों का चयन होगा उन्हें क्रमशः प्रथम पुरस्कार 2100/- द्वितीय पुरस्कार 1500/- और तृतीय पुरस्कार 1100/- प्रदान किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार की राशि 31000/-, 21000/- और 11000/- रखी गयी है। इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष सुरेश पैगवार 9827964007 और जिला सचिव रमेश सिंघानिया 8349529670 श्री सिंघानिया ने इस चिर स्मरणीय आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया है। उल्लेखनीय है कि शैक्षणिक क्षेत्र की प्रतिनिधि संस्था सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ ने अपने विद्यालयों को पत्र लिखकर
कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह किया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *