भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए राम ख़ूबवानी, शक्ति के सुरेश कृपलानी एवं रायपुर के राजेश हरियाणवी

सक्ति- भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की राजधानी रायपुर में संपन्न बैठक में जांजगीर-चांपा जिले से राम ख़ूबवानी चांपा,सुरेश कृपलानी सक्ति शामिल हुए, साथ ही इस बैठक के दौरान रायपुर से भाजपा नेता राजेश हरियाणवी भी शामिल हुए बैठक के दौरान विस्तारपूर्वक आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई तो वही व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से भी मुलाकात की तथा इस दौरान संगठन की गतिविधियों से भी वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया गया तथा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश हरियाणवी रायपुर ने भी बताया कि व्यापार प्रकोष्ठ के माध्यम से आने वाले दिनों में केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी व्यापारी बंधुओं को दी जाएगी तो वही शक्ति के व्यापार प्रकोष्ठ के नेता सुरेश कृपलानी ने भी कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व्यापारियों के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है तथा इन योजनाओं से व्यापारी भाइयों को अवगत कराया जाएगा,

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *