छत्तीसगढ़ के कर्मठ समाजसेवी रायपुर निवासी सियाराम अग्रवाल एवं रामजी लाल अग्रवाल का गृह ग्राम- टीबा बसई राजस्थान में हुआ भामाशाह सम्मान

टीबा बसई में हनुमान परिवार ने करवाया था जर्जर हो चुकी धर्मशाला का नवीन जीर्णोद्धार, जनसेवा एवं रचनात्मक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा रायपुर का प्रतिष्ठित हनुमान परिवार

सक्ति- राजस्थान प्रदेश के ग्राम पंचायत टीबा बसई में रायपुर निवासी अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल एवं अग्रवाल सभा के संरक्षक रामजी लाल अग्रवाल का टीबा बसई की ग्राम पंचायत में प्रवासी भामाशाह सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच एवं प्रमुख सदस्यगण उपस्थित रहे जिनमें शिवलाल शेखावत, राजेंद्र प्रसाद शेखावत ,फतेह चंद गोयल, रोहतास दरजी, बुद्धिप्रकाश गोयल, आनंदप्रकाश सुंदरका, अशोक गुप्ता, मालीराम जांगिड़ ,सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। पंचायत प्रमुख सेवलाल शेखावत ने अपने उद्बोधन में कहा की ग्राम टीबा बसई से रायपुर जाकर अपने कार्यों से गांव का नाम इन्होंने रोशन किया है ,गांव के लिए भी इन्होंने सेवा के कार्य किए हैं ।श्री सियाराम अग्रवाल ने ग्राम टिबा बसई में हनुमान परिवार की वर्षों पुरानी धर्मशाला का जीर्णोद्धार करा कर उसे एक नया स्वरूप प्रदान किया है । ऐसे भामाशाह को आज हम अपने बीच पाकर गौरवान्वित हैं। इस अवसर पर उन्होंने श्री रामजी लाल अग्रवाल जी की भी भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि गांव में इन्होंने एक बहुत ही शानदार यात्री निवास का निर्माण किया हैजिसमें बाहर से आने वाले यात्री भी रुक सकते हैं। यह भी हमारे लिए अत्यंत गौरव की बात है अपने आशीर्वचन में आगे उन्होंने कहा कि जहां भी रहे परिजनों सहित खूब फले फुले खूब आगे बढ़े तरक्की करें यही इनके साथ हमारी शुभकामनाएं हैं। ऐसे भामाशाह को हम हमारे बीच पाकर धन्य हैं

18 सितंबर को गुड़गाँव हरियाणा में श्री रामरतन गुप्ता ने परिवार सहित, बाबूजी श्री सियाराम अग्रवाल जी और श्री रामजीलाल अग्रवाल जी का शाल- श्रीफल से स्वागत सत्कार किया,जिस पर हनुमान परिवार उनका बहुत;बहुत आभार व्यक्त किया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *