लोक भवन में रक्षाबंधन की खुशियां, राज्यपाल रमेन डेका को ब्रह्मकुमारी बहनों व विद्यार्थियों ने बांधी राखी

रायपुर । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर लोक भवन में शुक्रवार को आत्मीयता और स्नेह का माहौल देखने को मिला। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहनों, एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेस इंडिया के बच्चों तथा स्काउट एवं गाइड से जुड़े विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राज्यपाल रमेन डेका को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने सभी के स्नेहपूर्ण भाव के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बच्चों और विद्यार्थियों से मिले राज्यपाल

लोक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेस इंडिया के बच्चों के साथ स्काउट एवं गाइड से जुड़े विद्यार्थी और शिक्षक भी शामिल हुए। सभी ने राज्यपाल को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के पर्व की खुशियां साझा कीं।

राज्यपाल ने इस आत्मीय अवसर पर सभी के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित रहीं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *