नई दिल्ली | चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस बार 12 राज्यों की 26 सीटों पर चुनाव होंगे। इन सीटों में से 24 पर द्विवार्षिक चुनाव और 2 पर उपचुनाव होंगे। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
चुनाव प्रक्रिया के अनुसार:
*1 जून: नोटिफिकेशन जारी
*9 जून: नामांकन की जांच
* 11 जून: नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख
उपचुनाव
* महाराष्ट्र में सुनेत्रा अजित पवार
* तमिलनाडु में सीवी षण्मुखम
मुख्य रिटायरिंग सांसद
* कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
* पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा
* अरुणाचल प्रदेश से नबाम रेबिया
* मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
* केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन
* केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू
राज्यवार सीटों का विवरण:
* आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक: 4–4 सीटें
* मध्य प्रदेश, राजस्थान: 3–3 सीटें
* झारखंड: 2 सीटें
* मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम: 1–1 सीट
कुल रिटायरिंग सांसदों में 11 बीजेपी और 4 कांग्रेस के सदस्य शामिल हैं। विश्लेषकों का अनुमान है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुछ पुराने सांसदों को दोबारा राज्यसभा भेजा जा सकता है।
चुनाव आयोग ने कहा कि राज्यसभा के लिए चुनाव 10 राज्यों में होंगे, जहां मौजूदा सदस्य 21 जून से 19 जुलाई के बीच रिटायर हो रहे हैं। महाराष्ट्र और तमिलनाडु में उपचुनाव उन सीटों को भरने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं, जो सुनेत्रा पवार और AIADMK नेता सी. वे. षणमुगम के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं।