अश्लील फ़िल्में बनाने तथा बेचने के अपराधी जाने माने कारोबारी राज कुंद्रा के विरुद्ध मुंबई पुलिस अपनी चार्जशीट दर्ज कर चुकी है। पुलिस के चार्जशीट फाइल करते ही एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के हस्बैंड राज कुंद्रा ने मुंबई की मजिस्ट्रेट अदालत का दरवाजा खटखटाया है। राज कुंद्रा ने मजिस्ट्रेट अदालत में जमानत अर्जी दायर की है। कारोबारी ने जमानत अर्जी अदालत से इसलिए मंजूर करने की अपील की है कि अब तो मुंबई पुलिस ने अपनी चार्जशीट फाइल कर दी है, इसलिए उन्हें अब अदालत रिहाई दे सकती है।
आपको बता दें कि पोर्नोग्राफी मामले में अपराधी ठहराते हुए मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने राज कुंद्रा सहित चार व्यक्तियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। चार्जशीट फाइल होने के पश्चात् राज कुंद्रा ने अपनी जमानज अर्जी दायर करते हुए यह दावा किया कि चार्जशीट फाइल हो चुकी है। यह सबूत है कि उनके विरुद्ध तहकीकात पूरी हो गई है, इसलिए अब वह जमानत पर बाहर आ सकते हैं।
चार्जशीट फाइल होने के पश्चात् राज कुंद्रा ने अपनी जमानत अर्जी दायर करते हुए यह दावा किया कि चार्जशीट फाइल हो चुकी है। यह सबूत है कि उनके विरुद्ध तहकीकात पूरी हो गई है, इसलिए अब वह जमानत पर बाहर आ सकते हैं। राज कुंद्रा ने दावा किया है कि उन्होंने यह फैसला तब लिया जब चार्जशीट में दर्ज 9 में से 8 व्यक्तियों को अदालत से जमानत प्राप्त हो गई। अधिवक्ता प्रशांत पाटिल की तरफ से दायर अर्जी के माध्यम से कुंद्रा ने अब सह-आरोपियों के साथ समानता का हवाला देते हुए जमानत मांगी है।