रायपुर निगम की MIC बैठक कल, महापौर मीनल चौबे लेंगी अहम फैसले

रायपुर | रायपुर नगर पालिक निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक 27 मई 2026, बुधवार को आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11:30 बजे नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल स्थित सभाकक्ष में होगी।

नगर निगम सचिवालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, यह बैठक महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर बुलाई गई है। बैठक में शहर विकास, निगम कार्यों और विभिन्न प्रशासनिक प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

एमआईसी बैठक में निगम के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विभागों के सदस्य मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि शहर की मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों और लंबित प्रस्तावों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *