रायपुर : फुण्डहर में अवैध कब्जा हटाया गया

रायपुर। कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप और रायपुर जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार एवं रायपुर नगर निगम के जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं की उपस्थिति में टीम प्रहरी द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न जोनों के नगर निवेश विभाग अधिकारियों सहित राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा हेतु विभिन्न मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रो में अभियान चलाकर यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाकर सडक यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने कार्यवाही की है.

आज टीम प्रहरी के अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम ने गौरवपथ मार्ग को कब्जामुक्त करने अभियान चलाया. जोन 7 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा आजाद चौक के समीप अभियान चलाकर मार्ग को कब्जामुक्त किया गया. जोन 2 नगर निवेश विभाग ने डीआरएम ऑफिस के पास अभियान चलाया और मार्ग के अवैध कब्जोँ को हटाया. जोन 2 की टीम द्वारा विभिन्न मुख्य मार्गो के विद्युत पोलों, चौक- चौराहों से अभियान चलाकर अवैध बैनर-पोस्टर हटाए.

जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा ने जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, उप अभियंता नवीन वर्मा की उपस्थिति में गोलबाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारियों सहित गोलबाजार का निरीक्षण कर दुकानदारों को दुकान की सीमा के भीतर सामान रखने की समझाईश दी, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर कब्जा जमाकर रखे सामानों को जप्त करने की स्पष्ट चेतावनी दी. टीम प्रहरी का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *