छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जारी भीषण गर्मी से अब आम लोगों को जल्द ही राहत मिलने जा रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि सम्भवतः सबसे पहले बस्तर और फिर बादल पूरे छत्तीसगढ़ में बरसेंगे। आईएमडी यानी मौसम जानकार के अनुसार छत्तीसगढ़ में सुस्त पड़े मानसून की रफ्तार 15 जून तक एक्टिव हो सकती है। जिससे समूचे छत्तीसगढ़ यानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि, मौजूदा 2025 में छत्तीसगढ़ में औसत से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पिछले हफ्ते के गुरुवार को पूरे प्रदेश में 670 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। मई में अब तक 5,050 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 430-450 मिमी के कोटे से लगभग 11 गुना अधिक है। हालांकि इसके बाद प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हुआ और तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा। कुछ दिनों तक आंधी-तूफ़ान का सिलसिला चलता रहा लेकिन मौसम की बेरुखी जारी रही।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *