यूपी-हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के लिए एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। दरअसल, अक्टूबर का महीना जारी है, ऐसे में सुबह और शाम के मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। वहीं हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी दी है।
मौसम विभाग ने बताया है कि इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी और इस ठंड से तापमान में भारी गिरावट आएगी। मानसून की विदाई का यह अंतिम समय है। इससे धूप में हल्की नरमी आरंभ हो चुकी है। इसके साथ ही मानसून की वापसी के साथ अब 14 अक्टूबर से मौसम में बदलाव होगा। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से उत्तर-पश्चिम में कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार है।
इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी आरंभ हो चुकी है। आमतौर पर मानसून 25 सितंबर के आसपास लौटता है। किन्तु इस बार मानसून 13 दिनों की देरी से आ रहा है। जबकि, गत वर्ष 30 सितंबर को सूबे से मानसून की वापसी हुई थी। इसके साथ ही हरियाणा और उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा में बारिश होने का अनुमान है। हरियाणा में सबसे ज्यादा बारिश पांच जिलों झज्जर, फतेहाबाद, सोनीपत, कैथल और हिसार में वर्षा हुई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *