टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस राधिका मदान इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. एक्ट्रेस और ‘कॉल मी बे’ (Call Me Bae) एक्टर विहान समत की डेटिंग की खबरें तेज हो गई है. हालांकि इस पर विहान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी हैं. लेकिन राधिका मदान ने अब इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.
राधिका मदान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं अभी इस पर कोई भी टिप्पणी देना नहीं चाहूंगी. फिलहाल में अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल ही रखना चाहूंगी.’ वहीं एक्ट्रेस को हाल ही में राधिका को ‘सीटीआरएल’ (CTRL) की सक्सेस पार्टी में भी देखा गया था. इसमें अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और विहान समत (Vihaan Samat) ने मुख्य भूमिका निभाई थी.
हाल ही में विहान समत (Vihaan Samat) की बर्थडे पार्टी में भी राधिका मदान (Radhika Madan) शामिल हुई थीं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर विहान के जन्मदिन पर एक वीडियो भी शेयर किया था. उन्होंने लिखा, ‘सेम वाइब्स देने वाले लोगों के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन करने का एक्सपीरियंस अच्छा रहा. ये लोग पुरुष नहीं महापुरुष हैं महापुरुष…’
पुरानी फोटो हो रही वायरल
बता दें कि अब दोनों एक्टर्स की पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इसमें दोनों साथ में दिल्ली से बाली की यात्रा कर रहे हैं. राधिका मदान (Radhika Madan) को आखिरी बार अक्षय कुमार की मूवी ‘सरफिरा’ में देखा गया था. हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक ऑफिशियल नहीं किया गया है.
इस टीवी शो से हुईं मशहूर
राधिका मदान की बात करें तो वो लोकप्रिय टीवी शो ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ से मशहूर हुई थीं. शो में ईशानी के किरदार ने काफी लोकप्रियता बटोरी थी. इसके बाद 2018 में ‘पटाखा’ मूवी से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वहीं अब उनकी विहान समत के साथ डेटिंग की अफवाहें सामने आ रही हैं.