iPhone Duo पर उठे सवाल: क्या Apple ने लेफ्ट हैंड यूजर्स को कर दिया नजरअंदाज?

नई दिल्ली |  Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है। फोन के डिजाइन को लेकर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इसका हार्डवेयर डिजाइन राइट हैंड से फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए ज्यादा सुविधाजनक नजर आता है, जबकि लेफ्ट हैंड यूजर्स को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

iPhone Duo पारंपरिक फोल्डेबल फोन से अलग पासपोर्ट-स्टाइल डिजाइन के साथ आता है। बंद होने पर इसमें 5.4 इंच की स्क्रीन और खोलने पर 7.6 इंच का डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है। कंपनी ने इंटरफेस को इस तरह डिजाइन किया है कि फोन को एक हाथ से भी इस्तेमाल किया जा सके।

बटन की पोजीशन बनी बड़ी वजह

लेफ्ट हैंड यूजर्स की मुख्य चिंता फोन के बटन और Touch ID को लेकर है। रिपोर्ट के मुताबिक, वॉल्यूम और साइड बटन फोन के दाईं ओर दिए गए हैं। Touch ID को भी साइड बटन में ही इंटीग्रेट किया गया है।

ऐसे में बाएं हाथ से फोन पकड़ने वाले यूजर्स के लिए खासकर फोन को खोलने और अनलॉक करने के दौरान अतिरिक्त परेशानी हो सकती है। iPhone Duo में Face ID की जगह Touch ID दिए जाने से यह मुद्दा और महत्वपूर्ण हो गया है।

क्या मिलेगा Left-Handed Mode?

सोशल मीडिया और ऑनलाइन फोरम पर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया है कि क्या Apple फोन में अलग से Left-Handed Mode उपलब्ध कराएगा। हालांकि, सिर्फ सॉफ्टवेयर में बदलाव से यह समस्या पूरी तरह खत्म होना मुश्किल है, क्योंकि कैमरा, बटन और बाहरी डिस्प्ले की स्थिति हार्डवेयर डिजाइन से जुड़ी है।

फोन में AssistiveTouch, Switch Control, Voice Control और Eye Tracking जैसे Accessibility फीचर्स मौजूद हैं, जो अलग-अलग यूजर्स के लिए ऑपरेशन को आसान बना सकते हैं।

लॉन्च के बाद साफ होगी तस्वीर

iPhone Duo को लेकर अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि वास्तविक इस्तेमाल में लेफ्ट हैंड यूजर्स को कितनी परेशानी होती है। फोन के बाजार में आने के बाद ही इसके डिजाइन और एर्गोनॉमिक्स की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone Duo की बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू हो सकती है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *