पहले दिन 10 हजार टन से अधिक धान खरीदी, प्रदेश भर में 3,951 किसानों ने बेचा धान

रायपुर, धान खरीदी के पहले दिन प्रदेश में 3,951 किसानों ने खरीदी केंद्रों में 10,257 टन धान बेचा। राज्योत्सव के अवसर पर प्रदेश के 775 केंद्रों में खरीदी हुई। धान विक्रय के लिए 25 लाख 93 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने रायपुर जिले के मंदिर हसौद सहकारी समिति में मां अन्न्पूर्णा देवी की आराधना कर धान खरीदी महाभियान का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से प्रदेश में खेती-किसानी में नए उत्साह का संचार हुआ है। किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रकबा भी बढ़ा है। धान बेचने के लिए प्रदेश में 25 लाख 93 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। इस साल 110 लाख टन खरीदी का लक्ष्य है। धान खरीदी केंद्रों पर सुबह से ही किसान पहुंचने लगे थे।

पहले दिन के लिए 5,341 टोकन जारी किए गए थे। टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से 268 टोकन जारी किए गए। पहले दिन के भुगतान करने के लिए मार्कफेड ने 279 करोड़ रुपये अपेक्स बैंक को जारी किए हैं। खेती प्रधान जिले रायपुर, महासमुंद, धमतरी, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा में सबसे ज्यादा किसान उपार्जन केंद्रों में पहुंचे। राज्य सरकार समर्थन मूल्य के साथ नौ हजार स्र्पये प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी का भुगतान कर रही है। गरियाबंद में बाहरी प्रदेश से आने वाले 700 बोरे धान को पकड़ा गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *