रायपुर | आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका से पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर दोनों राज्यों के राज्यपालों ने शॉल और स्मृति चिन्हों का आदान-प्रदान कर एक-दूसरे का स्वागत एवं सम्मान किया। इसके साथ ही लोकभवन परिवार के साथ सामूहिक फोटोग्राफी भी कराई गई।
राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि इस तरह के सौजन्य भेंट कार्यक्रम दो राज्यों के बीच सहयोग और आपसी सम्मान को बढ़ावा देते हैं। वहीं श्री कटारिया ने भी इस स्वागत के लिए राज्यपाल डेका का धन्यवाद किया।
यह भेंट आम जनता और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने का एक प्रतीक माना जा रहा है।