भाजपा प्रांतीय प्रशिक्षण विभाग का प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न, भाजपा जिला अध्यक्ष अटामी समेत दंतेवाड़ा से अन्य नेता हुए शामिल

दंतेवाडा, भारतीय जनता पार्टी, प्रांतीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग तीन दिवसीय 29,30,31 जुलाई 2022 को जैनम मानस भवन रायपुर में आयोजित किया गया | प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, समस्त जिलों के जिला अध्यक्ष शामिल हुए | विगत 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस प्रशिक्षण वर्ग के कई राजनीतिक कयास राजनीतिक विशेषज्ञों द्वारा लगाए जा रहे हैं, भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं तथा प्रदेश के भूपेश सरकार की विफलताओं, वायदा खिलाफी को जन जन तक पहुंचाने हेतु संकल्प भाव के साथ प्रदेश से लेकर जिले के नेताओं से संवाद स्थापित कर कार्ययोजना तैयार करने हेतु बैठक में चर्चा की गयी |

प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश,छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी, राष्ट्रीय प्रभारी प्रशिक्षण वर्ग मुरलीधर राव,राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक,दीपक पटेल एवं अन्य वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारियों को प्राप्त हुआ | प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुडामी, नवीन विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमला विनय नाग, ओजस्वी मंडावी तथा प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित मीडिया विभाग की कार्यशाला में दंतेवाड़ा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राहुल असरानी शामिल हुए |

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *