रामायण प्रतियोगिता के विजयी मंडली को परियोजना सीजीएम ने दी बधाई

किरंदुल-18 फरवरी को राजिम कुंभ मेला का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के कला एवं सांस्कृतिक मंत्रालय रायपुर द्वारा किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यक्रम के एक भाग के रूप में राज्यस्तरीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें संपूर्ण छत्तीसगढ राज्य की चुनी हुई रामायण मंडलियों,श्रीलंका व वियतनाम देशों की अंतर्राष्ट्रीय मानसगान मंडलियों सहित एनएमडीसी परियोजना बचेली व किरंदुल के कर्मचारियों की ज्ञान गंगा रामायण मंडली ने भी भाग लिया। जिसमें कुशल साहू संयोजक, राधाकृष्ण (राधे), व्याख्याकार, हेमंत मंडावी,कुंजबिहारी साहू,निकेश साहू,खिलेश्वर हनुमान,युवराज विश्वकर्मा,अर्चना बघेल,मालती राणा,रूखमणी साहू इत्यादि मैंने अपनी कला का बखूबी प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

छत्तीसगढ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में विजेता रामायण मंडली को स्मृति चिन्ह एवं पांच लाख रूपए से सम्मानित किया गया। इस मंडली ने न केवल दंतेवाडा जिला अपितु बचेली किरंदुल एनएमडीसी परियोजना का नाम गौरवान्वित किया।इस उपलब्धि हेतु विनय कुमार,मुख्य महाप्रबंधक एवं बी.के.माधव, उप महाप्रबंधक (कार्मिक) किरंदुल परियोजना ने रामायण मंडली के सदस्यों को हार्दिक बधाई दी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *