प्रियंका द्वारा बनाई गई कलाकृति वंश वृक्ष का प्रस्तावित युवा भवन के लिए हुआ चयन
सक्ती-मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नैला जांजगीर की सक्रिय राष्ट्रीय सदस्य प्रियंका मोदी जिन्होंने 40 वें राष्ट्रीय लघु अधिवेशन हैदराबाद में दो अवार्ड जीते 100000 रु का चेक राष्ट्र में दिया, इनके द्वारा बनाई गई कलाकृति वंश वृक्ष का राष्ट्रीय युवा भवन के लिए सलेक्शन हुआ।अतः शाखा के सभी सदस्यों ने मिलकर उनका स्वागत किया एवं प्रांतीय नारी चेतना चेयरमैन प्रतिभा जिंदल के द्वारा मोमेंटो एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष ममता बसईवाल, सचिव शीतल पालीवाल ,कोषाध्यक्ष रेखा अग्रवाल, प्रियंका मोदी ,प्रतिभा जिंदल, मनीषा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल ,पूनम अग्रवाल ,कंचन अग्रवाल ,ममता मोदी ,अनीता अग्रवाल ,रीना गर्ग ,ममता झाझरिया, मोनिका अग्रवाल श्याम किराना, सुनीता खेमका आदि सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी काजल अग्रवाल ने दी है
