लेमन सूट और दुप्पटे में प्रियंका चोपड़ा का फिर दिखा देसी अंदाज

प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद भले ही ज्यादा समय लॉस एंजेलस में अपने पति निक जोनस के साथ बिताती हों और कई बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट कर रही हैं। लेकिन दूर विदेश में बैठी प्रियंका ये बात बहुत अच्छे से जानती हैं कि अपने फैन्स का दिल कैसे जीता जाए। विदेश में बैठी प्रियंका चोपड़ा सभी भारतीय त्यौहारों को तो सेलिब्रेट करती हैं, लेकिन इसी के साथ कई बार अभिनेत्री का देसी अंदाज भी फैन्स को खूब देखने को मिलता है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इन्स्टाग्राम पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है।

प्रियंका चोपड़ा का सूट में दिखा देसी अंदाज

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इन्स्टाग्राम पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह मस्ती भरे मूड में नजर आ रही हैं और खुलकर मुस्कुराते हुए तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं। इन तस्वीरों में लेमन येलो सूट के साथ व्हाइट सलवार और लेमन रंग के दुप्पटे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनके सूट पर सिल्वर वर्क हुआ है, जिससे मैचिंग करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने हाथों में चूड़ियां पहनी है और राउंड इयरिंग्स पहनी है। आंखों पर गॉगल्स लगाए प्रियंका चोपड़ा सूरज की गर्मी का आनंद लेते हुए अभिनेत्री अलग-अलग पोज दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, ‘जब सूरज सही दिशा में निकलता है’।

प्रियंका का देसी अंदाज देखकर खुश हुए फैन्स

प्रियंका चोपड़ा इन तस्वीरों में बेहद खुश नजर आ रही हैं, उनके पीछे उनके घर स्विमिंग पूल दिख रहा है। नीला-नीला आसमान और पहाड़ उनके इस फोटोशूट में चार चांद लगा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा का ये अंदाज उनके फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार प्रियंका चोपड़ा के देसी लुक की तारीफ कर रहे हैं। कमेंट करके कोई उनके अप्सरा, तो कोई कातिलाना बता रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपका दुपट्टा हवा में लहराता हुआ बहुत ही अच्छा लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हमारी देसी गर्ल’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘मेरी सनशाइन’।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *