Priyanka Chopra ने बेटी और पति के साथ ‘खास’ तस्वीर की शेयर

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारत में रहने के बाद अब दोबारा अमेरिका अपने पति निक जोनस के घर पहुंच गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इसमें उन्हें अपनी बेटी मालती मेरी के साथ देखा जा सकता है। वह जमीन पर लेटी हुई है और उन्होंने बेटी को दोनों हाथों से उठा रखा है।

प्रियंका चोपड़ा ने दिल और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की है। उन्होंने तस्वीरें 21 मिनट पहले शेयर की है, जिसे ढाई लाख के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं इस पर 1100 से ज्यादा कमेंट किये गए है। प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर फैंस ने कई कमेंट्स भी किए है। कई लोगों ने सो क्यूट, देसी गर्ल, भारतीय लग रहा हैं जैसे कमेंट किए हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में अपने पति के साथ ही रहती हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वह जल्द आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी।

jagran

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत आई थी। इस अवसर पर वह अपने ब्रांड से जुड़ी कई चीजें भी प्रमोट करती नजर आई थी। इस अवसर पर उन्होंने कई जगहों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। प्रियंका चोपड़ा का अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है और अक्सर अपने से जुड़ी अपडेट देती रहती है। वह अपने फैंस से भी बातचीत करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *