देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में पति निक जोनस (Nick Jonas) का 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। निक जोनस का बर्थडे 16 सितंबर को था। जन्मदिन के दो दिन बाद पीसी ने सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस खास दिन को प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के अरिजोना में सेलिब्रेट किया। निक के इस बर्थडे की थीम गोल्फ पर बेस्ड रही। बर्थडे वाले दिन सभी ने जमकर गोल्फ खेला और पार्टी की।
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार. आपके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहे और आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहे। आई लव यू निक. यह एक ऐसा वीकेंड रहा जिसने मुझे खुशी से भर दिया। “इसकी शुरुआत मेरे पति के 30वें बर्थडे सेलिब्रेशन के साथ हुई थी, लेकिन अंत में यह बहुत अधिक हो गया। निक के दोस्त और परिवार ने बहुत प्यार और खुशी से इस दिन को भर दिया। स्कॉट डेल नेशनल (गोल्फ कोर्स) आप हमारा घर हैं। निक के बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी में मदद करने वाले आप सभी का उचित धन्यवाद नहीं कर सकती। प्रियंका के इस पोस्ट पर निक ने कमेंट में लिखा- एपिक टाइम. तुम कमाल की हो साथ ही दिल वाले इमोजी भी बनाए।