राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जाएंगी लंदन, ब्रिटेन की महारानी के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय  के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए 17 से 19 सितंबर तक लंदन, यूनाइटेड किंगडम का दौरा करेंगी। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह घोषणा की।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में 8 सितंबर को स्कॉटलैंड में उनके बाल्मोरल कैसल ग्रीष्मकालीन निवास पर निधन हो गया। राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था। भारत में रविवार को राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया गया था।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 70 वर्षों के शासनकाल में, भारत-ब्रिटेन के संबंध अत्यधिक विकसित, फले-फूले और मजबूत हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने राष्ट्रमंडल के प्रमुख के रूप में दुनिया भर के लाखों लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विदेश मंत्री ने राष्ट्रीय शोक पुस्तक पर किए हस्ताक्षर

इससे पहले, सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस के आवास पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के लिए शोक पुस्तक पर हस्ताक्षर किए। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पिछले गुरुवार को निधन हो गया था। उन्होंने ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक शासन किया थीा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *