कर्नाटक की तीन दिवसीय यात्रा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, कई अहम प्रोजेक्ट का होगा उद्घाटन

बेंगलुरु: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से 28 सितंबर तक कर्नाटक का दौरा करेंगी। जी हाँ, मिली जानकारी के तहत राष्ट्रपति के रूप में यह किसी भी राज्य की उनकी पहली यात्रा होगी। जी हाँ और अपने दौरे में वह आज चामुंडी हिल्स, मैसूर में मैसूर दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद वह हुबली-धारवाड़ नगर निगम द्वारा हुबली में आयोजित सम्मान समारोह ‘पौरा सनमान’ में भी शामिल होंगी। इसके अलावा वह धारवाड़ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़ के नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगी। आप सभी को बता दें कि राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 27 सितंबर को अपने दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की एकीकृत क्रायोजेनिक इंजन निर्माण सुविधा का उद्घाटन करेंगी।

जी हाँ और इस खास अवसर पर, वग वर्चुअल रूप में जोनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (दक्षिण क्षेत्र) की आधारशिला भी रखेंगी। खबर है कि इसी दिन, राष्ट्रपति सेंट जोसेफ विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी और उनके सम्मान में कर्नाटक सरकार द्वारा बेंगलुरु में आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में भी भाग लेंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति भवन से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति के दौरे के आखिरी दिन यानी 28 सितंबर को वह एक दो कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नई दिल्ली वापस आ जाएंगी। आपको बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद से द्रौपदी मुर्मु ने दौरों की शुरुआत कर दी है।

जी हाँ और अगर हम विदेश दौरे की बात करें तो वह ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने लंदन पहुंची थीं। यहाँ से लौटने के बाद एक बार फिर उन्होंने चार्ज संभाल लिया है। वहीं बेंगलुरू के दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 अक्टूबर को त्रिपुरा का दौरा करेंगी। यहाँ वह 105 साल पुराने ऐतिहासिक पुष्पबंता पैलेस में डिजिटल संग्रहालय का शिलान्यास करेंगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *