बॉलीवुड डिंपल गर्ल एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) हाल ही में अमेरिका से मुंबई लौटी है। इंडिया आने के बाद एक्ट्रेस लगातार अपने दोस्तों से मुलाकात करती नजर आ रही हैं। इसी बीच अब वह मुंबई दर्शन के लिए निकली। इस दौरान प्रीति दोस्तों संग बोटिंग का लुत्फ उठाती नजर आई। इसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की।
प्रीति जिंटा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बोट पर सवार है और मुंबई शहर में घूम कर रही हैं। वीडियो में सेल्फी लेती दिख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ स्टिल फोटो शेयर की है जिसमें वो सुजैन खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी संग दिख रही हैं। वो अपने दोस्तों को के साथ इस पल को इंज्वॉय करती दिख रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,’ सबसे अच्छे मिलन सहज होते हैं। इतने मजेदार समय के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं बहुत खुश हूं कि मुझे इस बवंडर ट्रिप पर अपने इतने सारे दोस्तों से मिलने का मौका मिला। इसके अलावा उन्होंने एक और तस्वीर साझा की है जिसमें वो ताज होटल के सामने पोज दे रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘वाह ताज’।
सिद्धिविनायक मंदिर में की थी पूजा
बता दें अमेरिका से लौटने के बाद सबसे पहले प्रीति जिंटा सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘बैक इन मुंबई…. सिद्धिविनायक मंदिर में. वाह! वहां की आरती में शामिल होना और एक थकान भरी उड़ान के बाद तरोताजा महसूस करना अद्भुत था हमें इस तरह के अद्भुत दर्शन कराने के लिए मंदिर में सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद. दिल और आत्मा दोनो को शांति मिल गई।