E20 पेट्रोल पर सियासी घमासान, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली।  दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (अरविंद केजरीवाल) ने E20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देशभर में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) को “जबरन” लागू कर रही है, जिससे वाहन चालकों को नुकसान हो रहा है।

केजरीवाल ने कहा कि E20 पेट्रोल के कारण वाहनों का माइलेज कम हो रहा है और कई गाड़ियों में तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पूरे देश को “प्रयोगशाला” बना दिया है और लोगों पर बिना पूरी तैयारी के यह नीति थोप दी गई है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे और आम लोगों से सुझाव भी मांगेंगे, ताकि उन्हें सरकार के समक्ष रखा जा सके।

वहीं दूसरी ओर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि E20 ईंधन पूरी तरह वैज्ञानिक परीक्षणों के बाद लागू किया गया है और यह कार्यक्रम सुरक्षित, पर्यावरण हितैषी और आर्थिक रूप से लाभकारी है।

सरकार के अनुसार, इथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम से कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम हुई है और देश को विदेशी मुद्रा की बचत के साथ-साथ किसानों को भी अतिरिक्त आय के अवसर मिले हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *