बागेश्वर धाम ड्यूटी करने जा रहा पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त: टायर फटने से पुल से नीचे उतरी गाड़ी, 10 पुलिसकर्मी घायल

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक बड़ा हादसा हो गया है। बागेश्वर धाम के पास पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिनमें एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में इलाज जारी है।

यह पूरी घटना बमीठा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को पुलिस बल के जवान बागेश्वर धाम पर ड्यूटी करने जा रहे थे। इस दौरान बागेश्वर धाम मार्ग के दौरिया पुल के पास पुलिस वाहन का टायर फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलवे पुल से नीचे उतर गई।

इस हादसे में 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया है। एक पुलिस जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *