कांग्रेस पार्षद पर पुलिस ने लिया एक्शन, वसूली मामला

बिलासपुर। बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के एक Congress Councillor कांग्रेस पार्षद फर्जी रसीद देकर निगम के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे। नगर निगम की शिकायत के बाद पुलिस धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला सरकंडा थाना इलाके का है। वार्ड 50 के पार्षद अमित कुमार सिंह फर्जी रसीद देकर निगम के नाम पर लोगों से अवैध वसूली कर रहा था। लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम से की तो मामले की जांच में इसका पूरा खुलासा हुआ है। अब नगर निगम ने सरकंडा पुलिस ने इसकी लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *