तिल्दा-नेवरा : वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक महोदय किर्तन राठौर एवं उप पुलिस मुख्यालय महोद्या अंजलि गुप्ता के मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा अंतर्गत प्रदेश में नशे से आजादी पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत तिल्दा नेवरा के बजरंग वार्ड क्र,20 में व अटल अवास वार्ड क्रंमाक 22 में नश मुक्ति के तहत पुलिस विभाग की ओर से नशा मुक्त सिरमौर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे उप निरिक्षक डी, डी, मानिकपुरी सहायक उप निरिक्षक अमीला नाग के निर्देश में वार्ड के महिलाओं व पुरुषो के अलावा छोटे बच्चों को नश मुक्ति अभियान के सबंध में संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के सामाजिक, आर्थिक व शारीरिक विकास की सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हमारी आने वाली नस्लो व पीढ़ी को नशे से बचाना है।

यदि आने वाली पीढ़ी को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ा जाए, तो इसका सार्थक परिणाम आ सकता है।बच्चों को नशे से शारीरिक नुकसान, गलत संगति व दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करना आवश्यक है। मानिकपुरी साहब ने बताया कि हर बच्चे के परिवार का कर्तव्य है कि वह अपने बच्चे को समय-समय पर काउंसलिंग करते रहें और बच्चों की बदलती आदतों का ध्यान रखें। उन्होंने स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उससे होने वाले अपराधों के संबंध में भी अवगत कराया और नशा मुक्त समाज के लिए संकल्पित भी किया गाय ।लोगों को व्यसन के दुष्प्रभाव से जागरूक करने और व्यसन की प्रवृत्ति को रोकने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में नशा मुक्ति के लिए व्यापक स्तर पर अभियान की शुरुआत हो गई है। नशा की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए जिम्मा भारत माता वाहिनीश् को सौंपा गया है। यह पूरा अभियान राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग की निगरानी में संचालित किया जा रहा है। नशा मुक्ति के कार्यक्रम में दोनों वाड़ो से सैकण्डो की सख्यां में महिलाए पुरूष व बच्चो की उप स्थिती थी