एनटीपीसी सीपत में हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत कविता पाठ एवं वर्ग पहेली प्रतियोगिता का आयोजन

सीपत, एनटीपीसी सीपत स्टेशन में राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यालयीन कार्यों में प्रयोग को बढ़ावा देने दिनांक 14 सितंबर से 29 सितंबर 2022 तक हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कर्मचारियों गृहणियों एवं छात्र – छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है|

इसी कड़ी में संस्कृति क्लब में बच्चों के लिए कविता पाठ का आयोजन किया गया| बच्चों ने इस आयोजन में बहुत रुचि ली और उत्साह पूर्वक भागीदारी दिखाइ| लवेश गिरी और शिवनाथ बाल भारती पब्लिक स्कूल के अध्यापक इस प्रतिस्पर्धा में निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित रहे| इसके अलावा को क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान में आचार्यों के लिए वर्ग पहेली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बड़ी संख्या में उत्साह के साथ भाग लिया|

मुख्य महाप्रबंधक घनश्याम प्रजापति ने सभी से सरल व सहज हिन्दी का प्रयोग करने की अपील करते हुए, कहा कि,विविधता से परिपूर्ण भारत देश में विभिन्न संस्कृतियों की तरह भिन्न-भिन्न भाषाएं भी है, जिस प्रकार धागा मोतियों को पिरोकर एक माला का निर्माण करता है;  उसी पर हिन्दी भारत की विभिन्न भाषाओं को आपस में जोड़ती हुई एक सुदृढ़ भाषा परिवार का सृजन करती है| हिन्दी देश के संपर्क भाषा होने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत की वाहक है|

हिन्दी हमारे देश की राजभाषा है 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केंद्र सरकार की अधिकारिक भाषा होगी इस निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है|

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *