वाराणसी में PM मोदी का मेगा रोड शो, प्रधानमंत्री के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

वाराणसी: बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो की शुरुआत हो गई है. पीएम मोदी ने गोदौलिया में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो का आगाज़ किया. पीएम मोदी मलदहिया से गोदौलिया तक रोड शो करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी का रोड शो बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर तक जाएगा, जहां पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगे. मोदी वाराणसी के तीन विधानसभा क्षेत्रों कैंट, शहर उत्तरी और शहर दक्षिणी में रोड शो करके भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं.

रोड शो के लिए वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. पीएम मोदी का लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया है. रोड शो में उमड़ी भीड़ मोदी की एक झलक पाने को बेताब नज़र आ रही है. बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का चुनाव 7 मार्च को होना है. 7 मार्च को आखिरी चरण की वोटिंग होगी. 10 मार्च को यूपी सहित चार अन्य राज्यों के चुनावों के नतीजों का ऐलान किया जाएगा.

बता दें कि यूपी चुनाव को देखते हुए अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के सियासी दुर्ग को बचाए रखने के लिए पीएम मोदी 2 दिनों तक काशी में कैंप करेंगे. पीएम मोदी 5 मार्च को भी वाराणसी में रहेंगे. पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे. वहीं अगले 5 मार्च यानि शनिवार को पीएम मोदी खजूरी में एक जनसभा भी करने वाले हैं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *