पीएम मोदी बोले, मेट्रो से शहर के लोगों का जीवन होगा आसान; ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए यह ऐतिहासिक दिन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने आज अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने  गांधीनगर से वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के नए और अपग्रेड वर्जन (Upgraded Version) को भी हरी झंडी दिखाई है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज 21वीं सदी के भारत के लिए अर्बन कनेक्टिविटी के लिए और आत्मनिर्भर होते भारत के लिए एक बहुत बड़ा दिन है।

नई ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल के बीच चलाई गई है। इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रेन में सवार होकर यात्रा भी की है। उन्होंने ट्रेन में सवार लोगों से बातचीत भी की है। दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

नई वंदे भारत एक्सप्रेस से आरामदायक और बेहतरीन रेल यात्रा अनुभव के एक नए युग की शुरुआत हुई है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस सबसे बहुप्रतीक्षित नव निर्मित सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है। अब यह व्यावसायिक रूप (commercial run) से चलाई जा रही है। यह ट्रेन गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों की राजधानियों को जोड़ते हुए गांधीनगर और मुंबई के बीच चल रही है।

नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गांधीनगर और मुंबई के बीच चलेगी। यह गुजरात और महाराष्ट्र की राज्यों की राजधानियों को जोड़ेगी। रविवार को छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन संख्या 20901 वंदे भारत ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 6.10 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.30 बजे गांधीनगर पहुंचेगी। अधिकारियों ने कहा कि मुंबई के वापसी के लिए यह ट्रेन संख्या 20902 दोपहर 2.05 बजे गांधीनगर से रवाना होगी और रात 8.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *