पीएम मोदी ने लॉन्च की 5G सर्विस, देश के इन 13 शहरों में आज से यह सेवा हुई उपलब्ध

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में 5G सर्विस लॉन्च कर दी है। देश में 5G सेवा शुरू होने के बाद संचार क्रांति के एक नए युग की शुरुआत हो गई है। दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद समेत देश के 13 शहरों में आज से 5G सर्विस की सेवा उपलब्ध हो गई है। इससे सीम लेस कवरेज (seamless coverage), हाई डाटा रेट, लो लेटेंसी और अत्यधिक विश्वसनीय संचार प्रणाली की सुविधा मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 5G सर्विस की लॉन्चिंग कर दी है। इस दौरान पीएम मोदी के साथ दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव, रिलायंस कंपनी के मुकेश अंबानी और भारती एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष सुनील भारती मौजूद रहे।

देश के इन 13 शहरों में 5G सर्विस की सेवा शुरू

देश के जिन 13 शहरों में सबसे पहले 5जी सेवा को लॉन्च किया गया है। उनमें दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, कोलकाता, जामनगर, लखनऊ, पुणे जैसे शहर शामिल हैं। इसके दो साल बाद पूरे देश में 5जी सेवा का तेजी से विस्तार किया जाएगा।

इस दौरान भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक व अध्यक्ष ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण दिन है। एक नए युग की शुरुआत होने वाली है। यह शुरुआत आजादी के 75वें साल में हो रही है और देश में एक नई जागरूकता, ऊर्जा की शुरुआत करेगी। यह लोगों के लिए कई नए अवसर खोलेगा।

5G कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज पीएम मोदी भारत में 5जी सर्विस लॉन्च करने वाले हैं। दूरसंचार के इतिहास में आज का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा। टेलीकॉम गेटवे है। यह डिजिटल इंडिया की नींव है। यह हर व्यक्ति तक डिजिटल सेवाएं पहुंचाने का माध्यम है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *