एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से PM मोदी गदगद, बोले- ‘आपने देश का मान बढ़ाया’

नई दिल्ली । जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना की है। पीएम मोदी ने भारतीय दल के सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने पूरे जोश, दृढ़ संकल्प और शानदार खेल भावना के साथ देश का प्रतिनिधित्व किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को विशेष रूप से बधाई दी और उम्मीद जताई कि इन उपलब्धियों से आने वाले वर्षों में अन्य खिलाड़ी भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे।

भारत ने जीते 85 मेडल

16 दिनों तक चले एशियन गेम्स में भारत ने अलग-अलग खेलों में कुल 85 पदक अपने नाम किए। इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल रहे। पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर रहा।

एशियन गेम्स 2026 में चीन ने सर्वाधिक 341 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। मेजबान जापान 269 पदकों के साथ दूसरे और दक्षिण कोरिया 150 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

आखिरी दो दिन भारत का शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता के अंतिम दो दिनों में भारतीय खिलाड़ियों ने खास तौर पर दमदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय एथलीटों ने 11 गोल्ड मेडल जीते और पदक तालिका में भारत की स्थिति मजबूत की।

शूटिंग, एथलेटिक्स, कुश्ती, बॉक्सिंग और बैडमिंटन सहित कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की ये उपलब्धियां देश में खेलों को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर पर नई प्रतिभाओं को आगे लाने में भी मदद करेंगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *