PM मोदी और पुतिन की दोस्ती, एक कार में दिखे

नई दिल्ली: चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट चल रहा है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की। बीते दिन उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी। एससीओ वर्ल्ड लीडर्स की मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

एससीओ समिट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक ही कार में निकले हैं। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। दोनों नेता ऐसे समय में मिल रहे हैं, जब अमेरिका के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तरफ से भारत पर रूसी तेल खरीद को लेकर दबाव बनाया जा रहा है।

चीन के तियानजिन में एससीओ समिट संपन्न हो गया है। सत्र के दौरान तमाम सदस्य देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के नेताओं ने अपना संबोधन दिया। पीएम मोदी ने खासतौर से आतंकवाद का मुद्दा उठाया। समिट संपन्न होने के बाद अब घोषणा पत्र भी जारी कर दिया गया है, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की बात शामिल की गई है।

ट्रंप होंगे परेशान
चीन के तियानजिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट चल रहा है। इस बीच सोमवार को एक बड़ी तस्वीर देखने को मिली, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तिकड़ी ने SCO मंच पर आगे बढ़कर, मुस्कुराते हुए एक दूसरे से हाथ मिलाए। थोड़ी देर तक तीनों नेता मुस्कुराते रहे और तीनों एक-दूसरे की बात सुनते रहे। चीन के तियानजिन से आई यह तस्वीर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को परेशान कर सकती है, जिन्होंने भारत पर 50 फीसदी का टैरिफ बम फोड़ा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की है और लिखा है,”तियानजिन में बातचीत जारी! एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी के साथ विचारों का आदान-प्रदान।”
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *