रायपुर में 16 दिनों में पेट्रोल 10.36 रुपये महंगा

रायपुर। पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का क्रम लगातार जारी है। बीते 16 दिनों में राजधानी रायपुर में पेट्रोल के दाम 10.36 रुपये महंगे हो गए। गुरुवार सात अप्रैल को रायपुर में पेट्रोल 111.47 रुपये प्रति लीटर था। इसके साथ ही डीजल के दाम 102.86 रुपये प्रति लीटर है।

जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी होने के आसार है। अभी पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण डीजल वाहनों की मांग 40 फीसद तक घट गई है। साथ ही इन दिनों ई बाइक की मांग काफी ज्यादा बढ़ गई है।

कारोबारियों का कहना है कि पिछले वर्ष से तुलना की जाए तो जितनी ई बाइक पिछले वर्ष सालभर में बिकी थी। उसमें से 40 फीसद बाइक इस वर्ष तीन महीने में ही बिक गई है। कारोबारियों का भी कहना है कि आने वाले समय में तो ई बाइक का ही जमाना रहने की संभावना दिख रही है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते महंगाई और बढ़ गई है।

आने वाले दिनों में तो इसका असर बाजार में और ज्यादा बड़े विकराल रूप में दिखने लगेगा। गौरतलब है कि पिछले माह 22 मार्च से पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का क्रम शुरू हुआ है। उससे पहले लगातार 137 दिनों तक इनकी कीमतों में स्थिरता बनी हुई थी। लेकिन अब 16 दिनों से लगातार कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।

डेढ़ वर्षों में 35 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी

बीते डेढ़ वर्षों में पेट्रोल 35 रुपये से अधिक बढ़ गया है। वहीं डीजल की कीमतों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर इसकी खपत पर बिल्कुल नहीं पड़ा है। खपत के मामले में पेट्रोल-डीजल की खपत अभी थोड़ी बढ़ी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *