Malaika Arora की चाल देख लोगों ने किए भद्दे कॉमेंट्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं। उनका लुक फैंस को हमेशा ही दीवाना बनाता है। उनकी हर तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा जाती है। मलाइका फिटनेस फ्रीक भी हैं। वह अक्सर अपने वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के चलते उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। लोग इस पर भद्दे कमेंट्स कर उनकी चाल का मजाक बना रहे हैं। यहां देखें वीडियो…

मलाइका अरोड़ा को हाल ही में जिम जाते वक्त स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्हें पैपराजी ने कैमरे में कैद करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका ने ब्लैक जिम वियर और फ्लिप-फ्लॉप्स पहना था। इस वीडियो को देखने के बाद मलाइका को कुछ यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने उनकी चाल पर भद्दे कॉमेंट्स किए हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये कैसे चल रही हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *